महाप्रभु की शिक्षा भगवान् की ही आज्ञा – राजू कश्यप
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किला मोहल्ला स्थित तापस प्रभु के निवास स्थान पर किया गया संकीर्तन का शुभारंभ जगन्नाथ प्रभु, तापस प्रभु, निताई प्रभु ,सनी दुआ ,ने मंगलाचरण,गुरु वंदना ,वैष्णव वंदना से किया। प्रभात फेरी में तापस प्रभु ने जय गोविंद, जय गोपाल, और जय जय राधा रमण, हरि बोल, की उच्च ध्वनि से संकीर्तन किया नीरज कोहली ने गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ, हे मुरलीधर माधव, नंदलाल चले आओ, का संकीर्तन करते हुए सभी को नृत्य करवाया प्रभात फेरी किला मोहल्ला से चलकर मां चिंतपूर्णी मंदिर, मिठा बाज़ार प्राचीन मां काली मंदिर से होती हुई क़िला मोहल्ला श्री राम दरबार चौंक में संकीर्तन के साथ ही विश्राम हुई मोहन कपूर परिवार की तरफ से पुष्प वर्षा का भव्य आयोजन किया गया।
प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य घर घर में श्री चैतन्य महाप्रभु जी के प्रकट उत्सव का निमंत्रण पहुंचना था जो सभी मोहल्ला वासियों को प्रचार प्रसार के माध्यम से होली वाले दिन महाप्रभु जी के उत्सव का निमंत्रण दिया गया भक्तों के हाथ में रंग बिरंगे ध्वज संकीर्तन की शोभा को चार चांद लगा रहे थे।
इस शुभ मंगलमय प्रभात फेरी में बॉबी मेहता, यानकील कोहली, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, कुलदीप मेहता, ललित अग्रवाल, राजू कश्यप,गौरव कोहली,जगन्नाथ,तापस,नेताई,सुप्रिया,रवि,भापन,तारक,विश्वभर,रजत,आर्यन,गौरव,सौरव,जुमा, टूमपा,अर्पिता,कृष्णा, सीमरण,ममता, सीमा कोहली,पेंकिल कोहली, के साथ साथ सभी भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन का ख़ूब आनंद लिया।



