February 28, 2026

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से प्रभात फेरी की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रभात फेरी का भव्य आयोजन न्यू राजा गार्डन कॉलोनी में राजन मल्लन जी के निवास स्थान से किया गया संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, विपुल सिसोदिया, हर्ष शर्मा, परवीन कोहली, दीपक शर्मा, आदर्व शर्मा,ने मंगलाचरण, गुरु वंदना, वैष्णव वंदना से किया गया प्रभातफेरी का रंजनी गुप्ता के घर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

गौरव कोहली ने तू जप ले राधा राधा, तू जप ले राधा राधा, का ज़ोरदार संकीर्तन करते हुए सभी को आनंदित किया आकाश मल्होत्रा ने हरि बोल, हरि बोल, हरि हरि बोल, की उच्च ध्वनि से वातावरण भक्ति मय कर दिया भक्तजन संकीर्तन की धुन पर झूम झूम कर उत्सव पूर्वक नृत्य कर रहे थे। अंत में नीरज कोहली जी ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए संकीर्तन को विश्राम दिया।

प्रभातफेरी में सम्मिलित राजन मल्लन, नगीना मल्लन, जाह्नवी मल्लन, वैभवी मल्लन, रुचि खन्ना, रुपिका कोहली,प्रिंस सरीन, वनीता सरीन, रजनी बाला, इन्द्र कुमार गोयल, नीना नंदा, दीक्षित नंदा, राजन नंदा, श्वेता नंदा, अशोक अरोड़ा, सुनीता अरोड़ा, वरुण अरोड़ा, मीनू अरोड़ा, अर्पित, ताक्षवी, प्रग्ने, बॉबी मेहता, यानकील कोहली, हर्ष शर्मा, सुजल टंडन, परवीन कोहली, के साथ साथ और भी भक्तजन इस संकीर्तन का रसपान कर रहे थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *