June 20, 2025

मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हुआ श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध विशाल हवन यज्ञ

सम्पूर्ण फलदाई मासिक हवन यज्ञ 25/9/2022 रविवार को

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से श्री शनिदेव महाराज के निमित्त हवन यज्ञ जो कि नाथां बगीची जेल रोड़ में हो रहा था इस महामारी के कारण वश अल्पविराम आ गया था अब यह हवन पिछले लगभग 1 वर्ष से मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में आयोजित किया जा रहा है। सर्व प्रथम मुख्य यजमान से वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान सौरभ अरोड़ा से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शिनदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि हमारी आत्मा को अंनत जन्मों से चार रोगों ने घेर रखा है। क्रोध, मान, माया व लोभ यह चारों आत्मा के घोर शत्रु हैं। यदि इनमें से एक भी उभर जाए तो बाकी तीनों अपने आप ही आ जाते हैं। जैसे क्रोध क्यों आता है उसका कारण है अभिमान।

जब-जब अभिमान को ठेस पहुंचती है तो क्रोध अपने आप ही जागृत होता है। अभिमानी व्यक्ति के लक्ष्ण बताते हुए नवजीत भारद्वाज ने कहा कि अभिमान के कारण व्यक्ति कभी ज्ञान का सम्मान नहीं करता है। ज्ञान को पाने के बाद भी जो सहज रहता है वही ज्ञानी, ज्ञान का सम्मान करता है। अगर व्यक्ति मन, वचन, कार्य की शक्तियों का सदुपयोग करे तो अपना जीवन सार्थक बना सकता है।


इस अवसर पर समीर कपूर, श्रीकंठ जज, जोगिंदर सिंह, राकेश प्रभाकर,बलजिंदर सिंह, विक्रम भसीन, नीरज पाठक, अमरजीत सिंह, मुनीश शर्मा, विक्रांत शर्मा,संजीव शर्मा, गोपाल मालपानी, गुरबाज सिंह,संजीव सांविरया, रोहित बहल, अश्विनी शर्मा, गुलशन शर्मा, गौरव कोहली, डा. जसबीर अरोड़ा,अमरेंद्र कुमार शर्मा, मोहित बहल,अरु ण, सोनू मल्होत्रा, इंजीनियर किशोर शर्मा,मुकेश चौधरी, पूजा, राजवीर कौर, हितेश,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, अशोक शर्मा, यज्ञदत्त,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, संजय, बलदेव राज, रोहित भाटिया, राकेश प्रभाकर, गोपाल मालपानी, बावा जोशी, ओमकार सिंह, राकी, समीर चोपड़ा, अश्विनी शर्मा, विक्रम भसीन, संजीव शर्मा, मानव शर्मा, राजीव, सुरेंद्र सिंह, दिशांत शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, पूनम प्रभाकर, एडवोकेट राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा,अमित कुमार, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, प्रशांत, सुमित, रोहित मल्होत्रा, राजन पाटनी, नीरज, प्रशांत, अजय, मनी, विनोद खन्ना, रवि कुमार, सौरव, शाम लाल, मुकेश चौधरी, संजीव शर्मा, साहिब, राजीव, दीशांत शर्मा, संजीव शर्मा,राजन शर्मा, प्रिंस, सौरभ मल्होत्रा, राकेश, प्रवीण,अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक ,रोहित मल्होत्ना, प्रिंस ,राकेश, प्रवीण, राजेंद्र सहगल, अशोक कुमार शर्मा, सुनील जग्गी,प्रिंस, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *