June 20, 2025

कहा :-महिलाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए के लिए सभी सुविधाएं देंगे

संचालिका रीमा सोनी के कार्यों की भी प्रशंसा की

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- कई महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने वाली व नगर निगम अन्य समाज सेवी संस्था द्वारा संचालित “बीबीया दी हट्टी “का आज निगम कमिश्नर देवेंद्र सिंह की ओर से जायजा लिया गया।

नगर निगम बेसमेंट में स्थित “बीबीया दी हट्टी” की संचालिका मैडम रीमा सोनी सहित अन्य महिलाओं से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा उन्हें आने वाले समय में सिलाई मशीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।

इस दौरान कुछ महिलाओं ने दिक्कतें बताते हुए के समानो के स्टॉल लगाने की भी मांग की। निगम कमिश्नर की ओर से भरोसा दिया गया कि जल्द ही कपड़े के थैले पत्तल की प्लेट ढूंने व अन्य पर्यावरण बचाने वाली जो चीजें महिलाएं बनाती है उसका स्टॉल लगाकर उन्हें और अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।


इस दौरान मैडम रीमा सोनी ने निगम कमिश्नर का आभार प्रकट किया कि उनकी ओर से बीबीया दी हट्टी मे आकर उनकी अन्य महिलाओं की मुश्किलों को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *