July 29, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर(सुनीता):- विधायक रमन अरोड़ा ने अपने वार्ड के कई इलाकों जैसे रामा मंडी, एकता नगर, पिंड धनोवाली, गुरु नानक पुरा ईस्ट, बाबा बूढा जी नगर, अम्बेडकर नगर, लद्देवाली, दकोहा में जाकर इलाके में रह रहे गरीब परिवारों से दीपावली के पर्व की खुशी मनाई। इस दौरान विधायक रमन अरोडा ने झुग्गी झोपड़ियां के लोगों का हाल जानकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होने कहा कि अगर गरीब जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां मनाई जाए तो इस पर्व का मजा दोगुना हो जाता है।

यह सब देख कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। विधायक रमन अरोडा ने लोगों के घरों में जाकर बच्चों को अपनी नेक कमाई से मिठाई का बॉक्स एवँ महिलाओं व बुजुर्गों को गर्म शाल दी।

इस दौरान विधायक रमन अरोडा ने कहा कि अपनी नेक कमाई का दसवंत हिस्सा अच्छे कामों में लगाना चाहिए। जिससे ईश्वर भी प्रसन्न होते है और महत्वपूर्ण आयोजन इस दिशा की और लिए गए महत्वपूर्ण सफल कदमों में से एक है। इस मौके पर गौरव अरोडा, विक्की तुलसी, दीना नाथ प्रधान, अमनदीप संदल, सतीश कुमार, हनी भाटिया,पंकज कालिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *