
वार्ड नंबर 7 प्रवीण पलवान के कार्यालय के बाहर कोट राम दास नगर में लगाया गया जनता दरबार
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 7 के कोट राम दास नगर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान आमजन की जनसमस्याओं से विधायक रमन अरोड़ा रूबरू हुए और विकास कार्यों का फीडबैक लिया।
लोगो ने उनके समक्ष कई समस्याएँ रखी, जिसमें अधिकतर समस्याएं सीवेरज व सफाई व्यवस्था से संबंधित थी। लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। वहीं कुछ समस्याओं के समाधान के लिए समय सीमा तय करते हुए उनकी समस्या का निदान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में कई विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और आगे भी जनता की मांग पर विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व सभी वार्डों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को सेहत, शिक्षा और चहुमुखी विकास जैसे बुनियादी क्षेत्रों में पंजाब का बेहतरीन क्षेत्र बनाना है।
जिसके लिए स्कूलों,अस्पतालों, साफ़-सफाई व सड़कों आदि की दशा सुधारने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मद्देनजर योजनाबद्ध ढंग से विकास करवाया जा रहा है। विधानसभा के अंतर्गत आते हर वार्ड को सुंदर तथा समस्या मुक्त बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं। जल्द ही तैयार किए गए सभी विकास प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे। और उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नही आने दी जाएगी। सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। एवँ कहा कि प्रदेश सरकार साफ नीयत के साथ काम रही है और पूरे पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
इस मौके वार्ड नम्बर 7 के आप नेता प्रवीण पहलवान, राज कुमार मदान, राजिंदर सिंह, लेखपाल सिंह, जगमोहन सिंह, बचिंत सिंह, मदन मोहन, विशाल, सोनू, अर्जुन, मंजीत सिंह, सरजीवन बुट्टा, राज बुट्टा, विपन, अर्जून सैनी, प्रिंस मल्होत्रा, मोनू शर्मा, सुरजीत सिंह, अर्जुन, रोहित बैंस, हर्मन इत्यादि इलाक़ा निवासी मौजूद थे।