
प्रधानमंत्री मोदी की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य :- सहगल
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 4 के प्रधान आशीष सहगल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय सर्कुलर रोड में किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा शामिल हुए। बैठक में नवयुवक मंडल 4 के पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यो को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यो को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई गई विकास स्कीमों को जन जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने मार्गदर्शन करते हुए आने वाला समय पंजाब में भाजपा का ही है मौजूदा सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आईं हैं। पंजाब के लोग मौजूदा सरकार से मोह भंग हो चुका है। बैठक के दौरान भगवान वाल्मीकि समाज के युवा नेता मनी सहोता को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर जिला महासचिव राजेश कपूर, मंडल प्रभारी गुरविंदर सिंह लाम्बा, अमित भाटिया, भगवंत प्रभाकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का, मंडल महासचिव:- हसन सोनी
उपाध्यक्ष :- हरीश महेन्द्रु, विजय चड्डा, ब्रिज मोहन गुप्ता, हेमंत डल्ल, संजय कालिया, सचिव:- मिक्का जी, राकेश गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य मीतिश चावला, राहुल गौड, हरश मित्तु, राजकुमार चौहान, रोहित मोहन, अनुपम शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य:- गोपाल कम्बोज, विध्या सागर मौजूद थे।