July 30, 2025

द पंजाब रिपोर्ट, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी जिला जनता द्वारा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा व मंडल 4 के प्रधान आशीष सहगल की अध्यक्षता में भ्रष्ट शराब नीति,फेल कानून व्यवस्था,नशा तस्करी,भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देने के लिये सैकड़ों गाडियों का काफिला विधानसभा भवन के लिये जालंधर से रवाना हुआ।

इसमें प्रमुख रुप से मंडल 4 के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। इस दुल्हन अशीष सहगल ने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाले लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे।उन्होंने कहाँ कि पंजाब सरकार की नई आबकारी नीति की जांच सीबीआइ से कराने से शराब की बिक्री में हुए भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आ जायेगी।

उन्होंने कहा कि शराब माफिया को लाभ पहुंचाने के आप सरकार ने पंजाबवासियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को इन सभी का तथ्यों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत रंग लाकर पंजाब मे अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। इसका सबूत आने वाले निगम चुनावों में भी नजर आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *