June 20, 2025

नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- आगामी नगर निगम चुनाव देखते हुए आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सेंट्रल हल्के में पड़ते रामा मंडी के नज़दीक दातार नगर के वार्ड नम्बर 8 में त्रिलोक सिंह (सरा) के द्वारा खोले गए पार्टी के नए ऑफिस का उद्घाटन स.हरचंद सिंह बरसट (पंजाब मंडी बोर्ड चेयरमैन), मैडम राजविंदर कौर (चेयरमैन पंजाब राज कंटेनर एवं वेयर हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड) एवं विधायक रमन अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके अपने सम्बोधन में विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हर वार्ड में दफ्तर खोलने का मकसद संगठन को मजबूत करना है। पार्टी नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। और कहा कि जनता ने स.भगवंत सिंह मान सरकार का अब तक का काम देखा है। आप द्वारा शहर की सरकार बनाने के बाद निगम में भी ऐसा ही काम दिखेगा। और विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि निगम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी। एवं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकहित नीतियों के कारण ही आज सैकड़ों लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं।

इस मौके आप नेता राजू मदान, त्रिलोक सिंह (सरा), विक्की तुलसी, गौरव अरोड़ा, हैप्पी ब्रिडं, हनी भाटिया, अमनदीप संदल, सिमर सिंह, रिंकू बाजवा, दरबारा सिंह, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरदेव सिंह, कमलजीत कौर, डॉ एस एस नांगल, कृपाल सिंह संधू, मोहन सिंह, गुरपाल सिंह पाली, गुरदीप सैनी, पवन कुमार, शीतल, गुरदीप सिंह फ्लोरा, रविंदर सिंह, सतपाल सिंह, सुरिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, वंदना, संदीप कौर सरा, मोनू, शिवम, अभी,मीनू कुमार, मनप्रीत सिंह लाली, बबिता चुघ, उषा राणा, डॉ मोनिका, काका उप्पल, दीपक वर्मा, जोगिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, हरि सिंह, कुलतार सिंह, साहिल अरोड़ा, शीतल सिंह, मनु शर्मा, साब्बी, पाली, जग्गा, अमरजीत, मिठू दकोहा, हैप्पी, पार्स, राहुल, कमल, विकास भारती, हरजिंदर सिंह, मन्ना सिंह, गुलशन, डॉ भट्टी, रिंकू संधू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *