
वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे :- महिंदर सिंह
झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर जवाब देगी जलांधर की महिलाएं :- अटवाल
भाजपा ही पंजाब के लोगों को सुरक्षित भविष्य दे सकती है :- अशोक सरीन
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट द्वारा वार्ड नं 74 न्यू शास्त्री नगर में लोकसभा उप चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के समर्थन से ज़ोरदार सफल रैली का आयोजन किया।इसमें विशेष रूप से लोकसभा उम्मीदवार इंदर इक़बाल सिंह अटवाल,पूर्व मंत्री लोकसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह,ज़िला महामंत्री व वेस्ट हल्का प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज, विपन सभरवाल,सतिंदर सिंह ताज़पुरिया, हरसिमरन सिंह,मंडल अध्यक्ष मनीष बल,पवन कुमार उपस्थित हुए।रैली को सफल बनाने में राजीव भगत और रजनी भगत ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर महिंदर सिंह ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इंदर अटवाल ने कहा कि इस बार जलांधर की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।
इस अवसर पर अशोक सरीन ने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।उन्होंने कहा कि आज वेस्ट हल्के भाजपा की स्थिति का मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इस अवसर पर सिमरन मान, सागर,टिंकू थापा,मनी,शालु मल्होत्रा,निर्मला,गौरव सिंह इत्यादि उपस्थित थे।