June 21, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी जलांधर शहरी से अश्वनी भंडारी को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा निजी कारणों से 23 जून से लेकर 28 जून तक शहर में उपलब्ध नही होंगे। उन्होंने अपने स्थान पर नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इसके ज़िला प्रधान सुशील शर्मा ने निगम चुनावो के लगे नक्शे को लेकर शोध कमेटी का गठन किया।

जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी,पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर राकेश राठौर,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे इंदर इक़बाल सिंह अटवाल, पूर्व सीपीएस के ड़ी भंडारी, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस के ड़ी भंडारी, डॉ शिव दयाल माली, राजीव ढींगरा,भगवंत प्रभाकर, ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी को शामिल किया गया है।

आज नए कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी के नेतर्त्व मे जालंधर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कार्यालय मे नक्शे को देखने गया जिसे देख कर सभी भाजपा नेताओ ने ऐतराज़ जाहिर किया है।इस विषय पर जानकारी देते अश्वनी भंडारी ने कहा भाजपा निगम चुनावो के लिए पूरी तरह तैयार है।जिसको लेकर हमारे सीनियर नेता भी हर विषय पर नजर बनाकर कार्य कर हमारा मार्गदर्शन कर रहे है। क्यूकी सतारूढ़ पार्टी ने अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हुए शहर के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस नक्शे क अधूरा व पक्षपाती सुविधा अनुसार तैयार हुआ नक़्शा घोषित करती है।उन्होंने कहा कि इस बावत आज पार्टी द्वारा नक्शे मे खामियों को देखते हुए शोध कमेटी का गठन किया है जो प्रशासन से प्रत्यक्ष रूप से इस नक्शे में बदलाव और कमियों को दूर करने के लिये अपने सुझाव देगी।इस अवसर पर उनके साथ ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, पूर्व पार्षद शैली खन्ना के पति विवेक खन्ना,जिला भाजपा उपप्रधान हनी कंबोज,सचिव अजय चोपड़ा,योगेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *