June 20, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- भाजपा मंडल प्रधान आशीष सहगल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा नौ सालों में किए गए कार्यो के बारे प्रचार किया। इस मौके पर मंडल 4 के कार्यकर्ताओं ने लोगो को केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से अवगत करवाया व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने के लिए आनलाइन नम्बर पर मिस्डकॉल करवाई।

हमारा देश आज अपनी नीतियों के कारण पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा हैं :- सहगल

मंडल प्रधान आशीष सहगल ने कहा कि मोदी सरकार ने इन नौ वर्षों में लगभग 74 हवाईअड्डे, 15 एम्स, 7 आईआईटी और 3.5 करोड़ पक्के मकान के अलावा 11.72 करोड़ शौचालय बनाये है। इसके अलावा सरकार ने 9 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ दे चुकी है और 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया गया। देश भर में लोगो को कोरोना वायरस वैक्सीन की मुफ़्त में डोज दी गई।

आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। आशीष ने कहा कि आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमारा देश आज अपनी नीतियों के कारण पूरी दुनिया को दिशा दिखा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *