July 30, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- शिव शक्ति सेवा ट्रस्ट गदईपुर की ओर से उत्तर भारत के प्रसिद्ध छठ पूजा बड़ी धूमधाम से रविवार को मनाया जा रहा है। 19 नवंबर को अस्त होते सूर्य तथा 20 नवंबर को उदय होते सूर्य को जल में खड़े रहकर छठ व्रत संपन्न करना होता है। इस दौरान चेयरमेंन बीपी गुप्ता ने प्रशासन का धन्यवाद करते हुए बताया कि छठ पूजा से पहले नहर में पानी छोड़ने ओर साफ सफाई करके बढ़िया व्यवस्था किया है जिनका हम सभी प्रवासी उनका ध्यानवाद करते है। इस दौरान वीपी गुप्ता चेयरमैन, बलविंदर यादव प्रधान, बब्लू शर्मा उप प्रधान, सुनील कुमार मिश्रा, मनीष कुमार व अन्य सभी उपथित थे।

छठ पूजा में वर्ती रखती है, 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत

छठ पूजा हिंदू धर्म का खास पर्व है। वैसे तो छठ पर्व साल में दो बार चैत्र और कार्तिक मास में मनाया जाता है। लेकिन कार्तिक मास में पड़ने वाला छठ अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल छठ पर्व की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो गया हैं। छठ महापर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है और व्रती 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती है। बता दें कि 17 नवंबर को छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होगी, 18 नवंबर को खरना पर्व है, 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर ऊषा अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *