August 2, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 2024 के चुनावों में राज्य की सभी 13 लोकसभा सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के संघर्ष के बिना कुछ संभव नहीं था, जिन्होंने दिन-रात पार्टी की मजबूती के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब व देश के लोगों को आम आदमी पार्टी से बहुत उम्मीदें है और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों की उन्नति, खुशहाली व खुशियों के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोगों का आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास को और मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *