
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- भाजपा मंडल 4 के शक्ति केन्द्रो की बैठक मंडल प्रधान आशीष सहगल के निवास स्थान सहगला मुहल्ला मे हुई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक के डी भंडारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाग्गा शामिल हुए। बैठक के दौरान उपस्थित गण्यमान्यो ने मन की बात प्रोग्राम भी देखा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी ने आए हुए शक्ति केन्द्रों के साथ भाजपा संगठन मजबूत करने के लिए बूथो की बैठकों का आयोजन करने के दिशानिर्देश दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाग्गा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुचाना चाहिए। बैठक के दौरान चंदन छाबड़ा को भाजयुमो का मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक मे जिला महासचिव राजेश कपूर, मंडल प्रभारी गुरविंदर सिंह लाम्बा, मंडल प्रधान आशीष सहगल, महासचिव अनुज शारदा, ब्रिज मोहन गुप्ता, अनुपम शर्मा, सन्नी दुआ, रोहित मोहन, प्रदीप छाबड़ा, मनीष सहगल, ब्रिज मोहन कपूर, नूतन मेहता, जतिंदर जींद, आशु गुप्ता व अन्य मौजूद थे।