
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर के पास अधजला शव मिला है। अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, मंगलवार सुबह राहगीर ने नहर के पास जला हुआ शव देखा तो उसने घटना की सूचना पुलिस के कंट्रोल रूम को दी।
प्राथमिक जानकारी अनुसार शव के मुंह का हिस्सा छोड़कर सारा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। लोगों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां लाकर जला दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।