June 21, 2025

मौके पर पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता, हुआ हंगामा

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगूरल के भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में विरोध बढ़ता जा रहा है। वहीं शहर में शुक्रवार को भाजपा की तरफ से सांसद वह विधायक के स्वागत में रैली निकाली जानी थी। उसकी एक रात पहले ही इस रोड पर दोनों नेताओं की फोटो पर गद्दार लिखे हुए पोस्टर लगाए जा रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर और इलेक्शन कमिशन की पेट्रोलिंग गाड़ियों और पुलिस को सूचना दे दी।

दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी पड़ गई है कमजोर :- हिक्की

वहीं भाजपा कार्यकर्ता अशोक सरीन हिक्की ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी कमजोर पड़ गई है। जिसको लेकर अब वह ऐसी हरकतें करने पर उतर रही है। हिक्की ने आरोप लगाया कि जब उन्हें सूचना मिली कि आम आदमी पार्टी के कर्मी पुराने सब्जी मंडी चौक में ऐसे पोस्टर लग रहे हैं। इलेक्शन कमीशन को इस बात की शिकायत दे दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *