June 20, 2025

घर से आ रही है बदबू व पड़े हुए कीड़े, इलाके में फैली दहशत का माहौल

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- जालंधर के थाना 1 के अधीन पड़ते DAV कॉलेज के नज़दीक शीतल नगर में महिला का अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिला है। जिस कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दे कि शव से बदबू आ रही है व कीड़े भी पड़े हुए है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासियों को बदबू आ रही थी जिस के बाद देखा गया तो वहाँ पर महिला का शव पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस को सूचना दे दी गई थी जहाँ मौके पर पुलिस पहुँच मकान मालिक व आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

वही पर मकान मालिक नरिंदर कुमार ने बताया कि वह बस्ती गुजा का रहना वाला है यहाँ पर उनका डिपू है। ऊपर वाले कमरे में किराएदार रहते थे परंतु कुछ दिन पहले वह दिल्ली गए हुए थे। लेकिन हमें बिना बताए गली में रहने वाले आंटी ने नीचे वाला कमरा किराये पर दिया था। मृतक महिला ने कहा था वह अपने बच्चे का इलाज के अमृतसर चली जायेगी उसके थोड़े दिन के लिए कमरा किराये पर चाहिए था।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि महिला प्रवासी है उम्र लगभग 32 के करीब है। दो दिन पहले ही यहाँ आई थी। लेकिन डेड बॉडी देख लग रहा है कि शव लगभग 5 दिन पुरानी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *