June 20, 2025

बैठक में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू कहा: एक बार फिर से भाजपा को मजबूत बनाना है

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिला लोकल बॉडी सैल द्वारा चुनावी बैठक का आयोजन सैल के प्रधान मुनीश सहगल के निवास स्थान पर किया गया। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू पहुँचे। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओ के साथ चुनावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान लोकल बॉडी सैल के प्रधान मुनीश सहगल ने कहा कि उज्वला योजना, आवास योजना, विश्वकर्मा योजना आदि अनेकों योजनाएं जो प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा लोगों को दी गई हैं।

पीएम की इन उपलब्धियों को जन सधारण तक पहुंचाया जाए। ताकि आने वाली लोकसभा चुनावों में बहुमत हासिल कर सकें। इसी दौरान भापजा उम्मीदार सुशील रिंकू ने लोकसभा चुनावों में विशेष योगदान देने के लिए कहा ताकि जालंधर लोकसभा की सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाल सके। ताकी एक बार फिर से भाजपा को ओर ज्यादा मजबूत किया जा सके।

उपस्थित रहें यह लोग

इस मौके पर लोकल बॉडी सैल के महामंत्री एडवोकेट विक्रम शर्मा, हैप्पी शर्मा, रजजिश कपाही व सैल के उपप्रधान नवाजिश महाजन, डॉ हेमंत भारद्वाज, अमित जैन, सैल में जिला कार्यकारिणी सदस्य नितिन पूरी, पंकज शर्मा, सैल में मंडल 3 के प्रधान मनीष राणा, मंडल 9 प्रधान रवि डिसोर, मंडल 10 प्रधान रवि सोढ़ी, मंडल 4 के प्रधान अनिल मेहन्दू, मंडल 1 के प्रधान दीपक कुमार, मंडल 5 के प्रधान भारत भूषण गुप्ता, मंडल 6 के प्रधान रवि व सैल के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *