
बीजेपी के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- विधायक गुरलाल सिंह और पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी के प्रोत्साहन से आम आदमी पार्टी को जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया मिली। शहर के वार्ड नंबर 76 में, मनोज कुमार भाजपा प्रवासी सैल प्रभारी, दीपक ठाकुर भाजपा वार्ड प्रभारी, ज्ञान दीप वार्ड सह प्रभारी, अजय वर्मा भाजपा युवा विंग, रविंदर सिंह और प्रमोद कुमार भाजपा नेता, दर्शन भगत पूर्व पार्षद भाजपा, पवन कुमार उपाध्यक्ष 10 भाजपा, मास्टर रोशन लाल, विपन कुमार, सन्नी कुमार, रोहित, शाम लाल, राहुल, रंगा दर्शन और अन्य नेताओं ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़ने और आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को समर्थन देने की घोषणा की।
उक्त नेताओं ने भाजपा की पंजाब विरोधी नीतियों की आलोचना की और मोहिंदर भगत और उनके पिता चुनी लाल भगत द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों में सहायक बनकर लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया।