July 29, 2025

उपचुनाव को लेकर मंडल प्रधानो समेत प्रभारियो की अहम बैठक संपन्न

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी ज़िला जलांधर की लोकसभा उपचुनावों को लेकर अहम बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में सम्पन्न हुई।इसमें विशेष रुप से जिला भाजपा प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल औऱ सभी मंडल प्रभारीयो समेत मंडल अध्यक्ष सम्मिलित हुए। पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही इस बार पार्टी को लोकसभा उपचुनाव जीतेगी।उन्होंने बताया कई दशकों बाद भाजपा पहली बार जलांधर लोकसभा सीट पर अपने चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर पार्टी उम्मीदवार उतार रही इसलिए इस बार भाजपा अपना विजय परचम लहराकर इतिहास रचेगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र देते हुए आगामी चुनावों संबंधी विचार-विमर्श करके अगली रणनीति को तय किया।उन्होंने कहा कि आज हमने यहाँ इस अवसर पर विजय होने का संकल्प लेना है,वही जलांधर। शहर और देहात के जो काम छूट गए हैं, उसे पूरा करने का संकल्प भी लेना है।उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर जलांधर के लोगों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने है।

इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने मंडल के हर बूथ कमेटी के गठन का सारा काम पूरा होने की जानकारी देकर
कहा कि इस बार लोकसभा उपचुनावों में पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनने से कोई नही रोक सकता।इस जीत को सुनिश्चित करने के लिये सब कार्यकर्ता पुराने सभी कार्यकर्ताओ से संपर्क कर उनको भी इलाको में सक्रिय कर नये लोग भी भाजपा के जोड़ेंगे।इस मौके पर महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),राजेश कपूर
अमरजीत सिंह गोल्डी,मंडल प्रभारी शाम शर्मा,अश्वनी भंडारी,अश्वनी अटवाल,गुरविंद्र सिंह लाबा दर्शन भगत,दविंद्र कालिया,हितेश स्याल,अमित भाटिया,मनीष विज,अजय चोपड़ा,बृजेश शर्मा,मंडल प्रधान राजेश कुमार मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,गुरप्रीत सिंह विक्की,संदीप कुमार,अमृतपाल सिंह संघा,कुणाल शर्मा,शिव दर्शन अब्बी,राहुल जामवाल,रमेश सचदेवा,अजय ठाकुर,अनिल ठाकुर,हसन सोनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *