June 7, 2025

कैंट में भाजपा का जनादर बढ़ने से पार्टी हुई और ज्यादा मजबूत :- अमरजीत सिंह गोल्डी

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 15 के अध्यक्ष डॉ राहुल जमवाल ने अपनी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार ज़िला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल की अगुवाई में किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी,राजेश कपूर और अशोक सरीन हिक्की उपस्थित थे।पुष्पिंदर सिंगल ने सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी। ज़िला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि कैंट में भाजपा के बढ़ते हुए जनादर ने पार्टी को बहुत मजबूत कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी जलांधर लोकसभा के उपचुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। डॉ राहुल जमवाल ने कहा कि इस विस्तार में संगठन की मजबूती पर ज़ोर देते हुए सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद ही कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

उन्होंने अपने मंडल के सभी पदाधिकारियों से कहा कि आगामी लोक सभा बाई इलेक्शन के चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजबूती और सक्रियता से काम करें।उन्होंने सभी को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,अश्वनी भंडारी, मुनीश विज,भाजपा ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा अमित भाटिया,ज़िला केशियर हितेश स्याल ,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा ,मंडल प्रधान राजेश कुमार मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,गुरप्रीत सिंह विक्की,संदीप कुमार,अमृतपाल सिंह संघा,कुणाल शर्मा,शिव दर्शन अब्बी,राहुल जामवाल,रमेश सचदेवा,अजय ठाकुर,अनिल ठाकुर,हसन सोनी आदि मौजूद थे।मंडल कार्यकारिणी में मंडल महामंत्री के पद पर अतुल अरोड़ा और विनोद धीर,मंडल उपाध्यक्ष के पद पर मोहित त्रेहन, विशाल सूरी, वरिंदर सिंह करवल,मनीषा जिंदल,नरिंदर सिंह लाटी,संतोष शर्मा,सचिव के पद पर संजीव दत्ता,फूल चंद,सुशील चौहान,रितु वर्मा,आनंद शर्मा,सर्दुल सिंह,कैशियर सुरेश बुद्धिराजा,कार्यकारी सदस्यों में अश्वनी वर्मा,बलदेव गुप्ता, चन्दन चुघ, हरप्रीत सिंह वालिआ, तिलकराज सहगल, दमनजीत सिंह,अमनपाल सिंह, रितेश कुमार झा, अनिल तिवारी,ब्रह्म सूरी, राजिंदर कुमार भारती,कमल नागपाल,अमिताभ मक्कड़,अमन शर्मा, अश्वनी गुप्ता,सतीश आनंद, अरुण भंडारी,विक्रम सिंह करवल, प्रेम लता, स्वीटी शर्मा इत्यादि को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *