July 30, 2025

उम्मीदवार को जिताने के लिए पार्टी का है सपाही जी जान से जुटे :- दुआ

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल 4 के अध्यक्ष अशीष सहगल ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए अनुज शारदा को मंडल का महामंत्री घोषित किया अनुज शारदा ने सभी को विश्वास दिलाया कि वह आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए काम तो कर ही रहे हैं और साथ में सभी को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी की गतिविधियों के बारे में भी सभी को विस्तार पूर्वक बताएंगे और जालंधर के कैंडिडेट रिंकू अटवाल को जिता कर ही दम लेंगे।

इस अवसर पर जालंधर नार्थ के पूर्व विधायक सीपीएस पंजाब सरकार ने शारदा को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है इस मौके पर मंडल 4 के अध्यक्ष अशीष सहगल मंडल 1 के अध्यक्ष आर के जी मंडल दो के अध्यक्ष कुलवंत शर्मा मंडल 3 के अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की, रितेश मनु अनुपम शर्मा, सन्नी दुआ, मोनू एन आर ई ने शारदा की नई नियुक्ति पर उनको शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *