
द पंजाब रिपोर्ट फिरोज़पुर, कृष्ण जैन :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में शैक्षणिक संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी मे फ़िरोजपुर कैंट स्थित शेमफ़ोर्ड प्लेवे लिटील स्टार्स स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की तरफ़ से मां बच्चों को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बच्चे -बचियो के साथ साथ उनकी माताओ ने भी नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने जहा स्वागती गीत पर न्रत्य पेश किया वही नारी शक्ति सवरुप उनकी माताओ ने भी रेम्प वाल्क मे अपने अपने जलवे बिखेरे। जिसके पशचात पहले दूसरे वा तीसरे स्थान पर रहने वाले माँ बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपस्थित तमाम बच्चों की माताओ को भी मंच पर बुलाकर स्मानित किया गया।
इससे पहले स्कूल मे कार्यक्रम शुरु होने से पहले स्कूल स्टाफ़ की तरफ़ से आने वाले अभिभावको और मुख्य मेहमान के मस्तक पर तिलक लगाकर उनको बुके देते हुए उनका काफ़ी गरमजोशी से स्वागत किया गया lइस अवसर पर मुख्य मेहमान और जजो की भूमिका मे दविन्दर कौर सांगा, जगदीप कौर बराड, अंजली ग्रोवर वा इति गुप्ता ने बखुबी तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ़ भी खास्तौर पर मौजूद रहा। स्कूल की अधियपिकाओ जिनमें भावना गोयल, सुनिता, कंचन, सुबिना वा मैडम काजल ने कार्यक्रम के दौरान अच्छी तरह से कार्यभार सँभाला। इस मौके पर शेमफ़ोर्ड लिटिल स्टर्स प्ले वे स्कूल की डायरेक्टर मिसिज एकता गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। वही उनके द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि महिलाओं के हक के लिए हर साल नही अपितु हर महिने अनतराजिय महिला दिवस का आयोजन होना चाहिए जिससे महिलाओं को अपनी गरिमा और अपनी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।
एकता गुप्ता ने कहा कि बच्चों में संस्कार भरने का काम मां के रूप में नारी द्वारा ही किया जाता है। उन्होने कहा कि अभी के आधुनिक दौर में महिलाएं हर एक काम में आगे हैं इसलिए समाज में सभी महिलाओं को शिक्षित करके देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। वही दूसरी ओर कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य मेहमानो ने महिला दिवस मनाए जाने की प्राचीन परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कोई मनुष्य अपनी माता, बहन या पत्नी का सत्कार करता हैं तो वह अवश्य ही दूसरों की माता, बहनों, का भी सत्कार करेगा।
मां ही अपने बच्चे को संस्कार देती है।उधर कार्यक्रम के अंत मे महिला दिवस को मनाते हुए सभी की मौजूदगी मे स्कूल प्रबंधन की तरफ़ से केक काटकर महिला दिवस कार्यक्रम के आयोजन का समापन किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में आई हुई मुख्य मेहमान महिलाओं को स्कूल प्रबंधक की तरफ़ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।