
द पंजाब रिपोर्ट फिरोज़पुर, कृष्ण जैन :- आज इंडियन LPG डिस्ट्रीब्यूटर फिरोजपुर की तरफ से मुफ्त मेडिकल जाँच कैंप सनातम धर्म हॉस्पिटल फिरोजपुर कैंट मे लगवाया गया। कैंप की शुरुआत मुख्य मेहमान राहुल डोगरा एरिया सेल्स अफसर ने रीबन काट किया। इस मौके पर फिरोजपुर के माहिर डॉक्टर अमनप्रीत कौर, डॉक्टर नवरोज़ेप्रीत सिंह, डॉक्टर आसिया यूसुफ़, डॉक्टर सावनीत, डॉक्टर रवि राज, डॉक्टर बकुल सन्दन, डॉक्टर भगत सिंह, डॉक्टय रोहित, डॉक्टर अर्जुन ने सभी मरीजों की जाँच करी और चोपड़ा पाथ लबोरटरी की तरफ से मुफ्त खून जाँच किया।
इस मौके पर हॉस्पिटल के प्रधान कुलभूषण गर्ग ने धन्यवाद किया और सभी गैस एजेंसी के मालिक सरदार राजिंदर सिंह, राजिंदर, बालदीप, रोहित गर्ग, जावेद अख्तर, मिंटू हांडा, अशोक कुमार गर्ग, सरदार सुखविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, तरुण, सरदार शाहबाज सिंह, सरदार सरबजीत सिंह मजूद रहे।