June 21, 2025

एकजुट होकर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए करेंगे कड़ी मेहनत–सुशील शर्मा

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने मंडल 7 के अध्यक्ष और बाकी कार्यकारिणी सदस्यों का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया है।आज भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा इन सभी के साथ बैठक में विचार विमर्श करके गलतफहमियों को दूर कर दिया गया।

सभी ने एक स्वर में पार्टी के साथ वचनबद्धता से काम करने की बात कही और कहा कि आगामी कार्यक्रमों में मंडल पूरी तरह पार्टी की नीतियों को घर घर लेकर जायेगा।सुशील शर्मा ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिये दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल प्रभारी हितेश स्याल,मंडल 7 के अध्यक्ष प्रदीप कपानिया,मंडल महामंत्री रमेश सचदेवा और अंकुर रत्ती उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *