August 5, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 4 की कार्यकारिणी की बैठक भाजपा मंडल प्रधान आशीष सहगल की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय सर्कुलर रोड में सम्पन्न हुई। इस मौके पर सतपाल बठला ने कार्यकारिणी को आगे बढ़ाते हुए राज्य कार्यकारिणी में रखे गये विषयों के बारे में वृस्तित जानकारी दी।

अश्विनी भंडारी ने 30 मई से लेकर 30 जून तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं, उनका पूरा विवरण दिया। मंडल प्रधान आशीष सहगल ने कहा कि पूरे देश में 2014 से लेकर स्वच्छ भारत के तहत जो मुहिम चलाई गई थी जो आज पूरे देश में धरातल पर सफल होती दिखाई दे रही है।

मुद्रा योजना, किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्जवला योजना घर-घर स्वच्छ जल पहुंचे उसके लिए योजना, घर घर बिजली पहुंचाने की योजना जैसी सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए जान आगामी दिनों में महा संपर्क अभियान भाजपा द्वारा चलाया जाएगा।

जिससे कि लोग भाजपा के द्वारा किए गए कामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ सके। इस मौके पर जिला भाजपा उपप्रधान अश्विनी भंडारी, इंदरसेन सहगल, यशपाल गुप्ता, दिनेश खन्ना, सतपाल बठला, आशु गुप्ता, मंडल महासचिव हसन सोनी, अनुज शारदा, मंडल उपप्रधान हरीश महेंद्रू, विजय चड्डा, ब्रिज मोहन गुप्ता, ब्रिज मोहन कपूर, राजु कश्यप, मंडल सचिव हेमंत खन्ना, मिक्का, चंद्र शेखर, रमेश त्रेहन, विजय मिड्डा, अशोक शर्मा, गोपाल कम्बोज, सन्नी दुआ, नीरज कश्यप, हरीश कतयाल, जिला आई टी सैल को कन्वीनर हनी तलवाड, मंडल एस सी सैल अध्यक्ष मनी सहोता व अन्य मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *