January 31, 2026

द पंजाब रिपोर्ट फिरोज़पुर, कृष्ण जैन :- भारतीय संस्कृति के मुख्य त्योहार हरियाली तीज को महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेलवे पुल के नजदीक हरीश एच थ्री में आयोजित समारोह में महिलाओं द्वारा लोक गीतों पर नाच किया और पंजाबी स्भयाचार की झलक बिखेरी। महिलाओं ने जिधर गिद्दा डाला वही कई प्रतियोगिता भी खेली, जिसमे विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए गए। कार्यक्रम में मिसिज तीज भी बनाई गई। पूरा रिजॉर्ट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


संजना मित्तल ने बताया कि तीज महत्वपूर्ण भारतीय पर्व है, जो प्रायः श्रावण मास में मनाया जाता है ।यह त्योहार मुख्य रूप से नारीशक्ति की महत्वपूर्णता को प्रकट करता है और समृद्धि, सौभाग्य और पतिव्रता धर्म की प्रतीक होता है। इस दिन महिलाएँ सुहागिन महिलाएँ व्रत रखती हैं, जिसमें वे पूजा, गाने-नाचे और मिलनसार आयोजनों में भाग लेती हैं।

तीज त्योहार का उद्देश्य पतिव्रता सती की याद को अवश्य बनाए रखना है और समृद्धि, खुशियाँ और परिवार के साथीकों की लम्बी आयु की कामना करना है। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि इंदरजीत कौर, डॉली भास्कर, संजना मित्तल, करमजीत बराड़, भिंदर भुल्लर, नीलम कौर, वैशाली, अन्य महिलायें शामिल थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *