July 30, 2025

“अमृत वाटिका” देश की अखंडता का होगा प्रतीक :- सहगल

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 4 की ओर से भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय नगर में भाजपा मंडल 4 के अध्यक्ष आशीष सहगल की अध्यक्षता में दीन दयाल उपाध्याय नगर में घर-घर जाकर दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका निर्माण हेतु मिट्टी इकट्ठी की।

इस अवसर पर पूर्व सी.पी.एस के डी भंडारी ने इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली में बनने जा रही अमृत वाटिका के लिए भारत के सभी राज्यों में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिट्टी इकट्ठी कर दिल्ली भेजी जाएगी। राकेश राठौर ने कहा कि दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका स्वतंत्रता एकता और अखंडता में योगदान देने वाले नायकों को समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक के डी भंडारी, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, रमन पब्बी, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, मंडल महासचिव हसन सोनी, अनुज शारदा, हरीश महेंद्रू, हेमंत खन्ना, भरत मल्होत्रा, रतन सिंह, गोपाल कम्बोज, हेमंत ढल्ल, मनी सहोता, शुभम शर्मा, रोहित मोहन, हनी तलवाड, ए आर भंडारी, दीपा व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *