July 30, 2025

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर :- डीएवी कॉलेज जालंधर की एमएससी गणित के सेमेस्टर-4 की छात्रा कंचन ने 81.3% अंक हासिल करके विश्वविद्यालय मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं जसकीरत सिंह और प्रिया क्रमशः विश्वविद्यालय में चौथा और आठवाँ स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, आकाश, स्वाति, प्रीक्षा राणा, हिमांशु और नंदिनी ने भी विश्वविद्यालय के परिणामों में विशिष्टता हासिल की।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. तुली को बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. तुली तुली और विभाग के संकाय सदस्यों ने विभाग के सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभ कामनाएं दी। डॉ. एस.के. तुली ने संस्थान का नाम रोशन करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। छात्रों ने प्राचार्य और शिक्षकों के बहुमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए उनके प्रति बहुत आभार व्यक्त किया।

प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने यह भी कहा कि डीएवी कॉलेज जालंधर अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉलेज विभिन्न योग्यता छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *