
द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- भाजपा मंडल 4 की ओर से आम आदमी पार्टी व नगर निगम जालंधर के खिलाफ प्रताप बाग नजदीक भगत सिंह चौंक मे भाजपा मंडल महासचिव हसन सोनी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने पंजाब सरकार व जालंधर नगर निगम की लापरवाही से जिस तरह शहर में कूड़ा ओर सिवरेज की समस्या के कारण फैल रही बिमारियों का जनता को अवगत कराया।
इस मौके पर मंडल प्रभारी गुरविंदर सिंह लाम्बा, अश्विनी दीवान, अरूण बजाज, राघव सहगल, अनुज शारदा, पुरषोत्तम हैप्पी, आशु गुप्ता, शुभम शर्मा, मनी सहोता, विजय चड्डा, हरीश महेन्द्रू, ब्रिज मोहन गुप्ता, सनी शर्मा, कैलाश सहगल, वानिश मिट्टू, नीरज कश्यप, गोपाल कम्बोज, सनी दुआ, अनुपम शर्मा, रतन सिंह, राहुल ग्रोवर, अश्विनी खन्ना, नरेन्द्र कुमार संजू, अशोक शर्मा,अविनाश, हरदीप सिंह, राजेश शर्मा, साजन, मनीष सहोता, लक्की, दीपक कुमार व अन्य मौजूद थे।