August 5, 2025

नगर निगम में बधाई देने वालों का लगा तांता

आतिशबाजी कर मनाया जा रहा जश्न

द पंजाब रिपोर्ट जालंधर, सुनीता :- पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बोर्ड और कार्पोरेशन के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डायरेक्टर व सदस्यों की नियुक्ति की है। जिसमें जालंधर से सीनियर नेता चंदन ग्रेवाल को सफाई कर्मचारी कमिशन पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस बारे में CM भगवंत मान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि टीम रंगला पंजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई..आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें।

बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से आतिशबाजी कर मुँह मीठा करवाया जा रहा है।

भगवंत मान ने जो दी है जिम्मेदारी तन मन से करूँगा सेवा :- ग्रेवाल

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है मै तन मन से सेवा करूँगा। भगवंत मान हमेशा लोगों के हितों के लिए काम करते है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *