
डॉक्टरों की टीम ने 500 मरीजों का किया चेकअप,95 की आंखों का आपरेशन
द पंजाब रिपोर्ट फिरोज़पुर, कृष्ण जैन :- लॉयस क्लब की और से फिरोज़पुर में श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम में फ्री आई चेकअप कैंप लगवाया गया। कैंप की शुरूआत मुख्यअतिथि कुसुम लता गर्ग द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके की गई।
इस कैंप में आंखों के माहिर डा. विकास शुक्ला ने अपनी टीम सहित 500 के करीब मरीजों की आंखों का चेकअप किया गया। वहीं कैंप के दौरान इन मरीजों को फ्री दवाईयां भी दी गई। कैंप के दौरान 95 मरीजों के आंखों के आपरेशन भी किए गए। इस अवसर पर लायंस क्लब बार्डर के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका संगठन हर क्षेत्र में सामाजिक कार्य करता है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
मौजूद रहें यह लोग
इस मौके पर श्री राम बाग वृद्ध सेवा आश्रम कमेटी हरीश गोयल, फिरोज़पुर फांऊडेशन से शेलेद्र कुमार, मयंक फाऊंडेशन के सस्थांपक दीपक शर्मा, ऊर्जा फाऊंडेशन, अशोक मित्तल, अश्विनी शर्मा, नीवन गुप्ता, विनोद अग्रवाल लॉयन लव छाबड़ा, लॉयन आशीष छाबड़ा, लॉयन विपुल गोयल, लॉयन डॉ.रोहीत गर्ग, लॉयन अशीष शर्मा, लॉयन सरप्रीत सिंह, लॉयन गुरप्रीत खंरबदा, लॉयन बलदीप सिंह, लॉयन हिंमाशु धवन, लॉयन अकुंर चोपड़ा, लॉयन रितेश मित्तल, लॉयन चेतनवाल जोशन, लॉयन गगनदीप जोसन, लॉयन सौरव पुरी, लॉयन अभय धवन, लॉयन राहुल गर्ग आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।