March 16, 2026

30 जुलाई फिरोजपुर(द पंजाब रिपोर्ट, कृष्ण जैन) :- आज लायंस क्लब फिरोजपुर बोर्डर ने प्रोजेक्ट आँखों का कैंप का तीसरा कैंप सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बारके मे लगाया। इस मौके पर क्लब के सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की इस प्रोजेक्ट के माध्यम से फिरोजपुर के ज्यादा से ज्यादा स्कूल मे जाकर बच्चों की आँखों की जाँच की जा रही है और उन्हें क्लब की तरफ से चमशा बनवा कर दिए जा रह हैँ। यह कैंप दीपक जैन, जैन ऑप्टिकल, फिरोजपुर कैंट की देख रेख मे किया गया। इस कैंप के पहले चरण मे 100 छात्रों की आँखों की जाँच हुई और बाकि छात्रों की आँखों की जाँच अगले हफ्ता होगी।

इस मौके पर लायन डॉक्टर रोहित गर्ग ने बताया की बच्चों की आँखें की रौशनी बड़ी जरुरी है। आज कल मोबाइल फ़ोन और टेलीविज़न के प्रयोग से आँखों की दृष्टि पर बड़ा असर पड़ता है और बच्चों को बार बार आँखों पर छींटे मरने चाहिए और आँखों को खुजलाना नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *