June 20, 2025

30 जुलाई फिरोजपुर(द पंजाब रिपोर्ट, कृष्ण जैन) :- विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में सम्पन्न हुई जिला एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता।उपरोक्त सम्बंधित विस्तृत जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर डा एस ऍन रुद्रा ने बताया कि आज विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल प्रांगण में जिला एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला राइफल एसोसिएशन संघ के सदस्यों के लिए मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत करके की गई। इस अवसर पर भूपिंदर सोढ़ी (कोषाध्यक्ष), परविंदर सोढ़ी (सचिव), जगजीत सिंह गिल (संयुक्त सचिव), गुरजेपाल सिंह गिल (कार्यकारी), गुरप्रीत ढिल्लों (कार्यकारी), साहिल गुरेजा (कार्यकारी), श्री योगेशपाल बावा (कार्यकारी) उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भिन्न भिन्न वर्गों में अपनी कला के रंग दिखाए।

डा रुद्रा ने बताया कि विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल जिले का प्रथम स्कूल है, जिसने शूटिंग खेल प्रतिभा के लिए मंच प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम इस प्रकार है – यूथ (पुरुष ) में आशिर सागर भास्कर ने स्वर्ण, सहजप्रीत सिंह ने रजत एवम गुरशरण सिंह ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में आशिर सागर भास्कर ने स्वर्ण,गुरशरण सिंह ने रजत एवम नवदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में आशिर सागर भास्कर ने स्वर्ण,गुरशरण सिंह ने रजत एवम करमप्रीत सिंह ने रजत पदक हासिल किया। सब यूथ (पुरुष) वर्ग में वंशदीप सिंह ने स्वर्ण, नवरोस सिंह ने रजत एवम युवराज सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। यूथ (महिला ) में रिशिका ने स्वर्ण पदक एवम नमितप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया।

सब यूथ (महिला )वर्ग में रमनप्रीत ने स्वर्ण पदक एवम अनमीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर (महिला ) में नमितप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सभी विजेता मोहाली में होने वाली राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में फिरोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *